शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के आदेश के पालन में गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने
वाली जनता को कोरोना बीमारी, लक्षण, सावधानी, बचाव के बारे में जरिये माइक व पीएस सिस्टम के बताया जा रहा हैं। खासबात यह है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों में भेजी गई सुरक्षा किट को थाना गोपालपुर स्टाफ द्वारा धारण किया गया व थाना क्षेत्र के ग्राम में उक्त सुरक्षा किट को धारण करके जनता को सतर्कता से कोरोना संबंधी सावधानियां बताई जा रही हैं। इसके अलावा थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गरीब निराश्रित आदिवासी वृद्धजन बिना सुरक्षा कवच दिखने पर कोरोना के बचाव हेतु साफियां वितरित की गई। साथ ही ग्रामों में गरीब निराश्रित बाहर से आए मजदूरों के परिवार को खाद्यान्न वितरित किया गया।








