Breaking Ticker

आवश्यक खबर: कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु कॉल सेंटर स्थापित

शिवपुरी। नोवल कोरोना वायरस बीमारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कक्ष क्रमांक-20 (जननी सुरक्षा कॉल सेंटर) को नोवल कोरोना वायरस कॉल सेंटर तत्काल प्रभाव से बनाया गया है। उक्त कॉल सेंटर 24 घण्टे संचालित रहेगा। इसका दूरभाष क्रमांक 8305619996 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने कॉल सेंटर के संचालन हेतु प्रात: 8 बजे से दोपहर 02 बजे तक नेत्र सहायक आर.के.श्रीवास्तव (9406508090), दोपहर 02 बजे से रात्रि 8 बजे तक नेत्र सहायक एन.के.यादव (9981654887), रात्रि 08 बजे से प्रात: 08 बजे तक काउन्सर अब्दुल सादिक (9977789004) की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही कन्ट्रोल रूम कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रात: दूरभाष पर प्राप्त संदेशों को नाम, पता, उम्र, मोबाईल क्रमांक आदि रिकॉर्ड विधिवत पंजी में संधारण करें।
विकासखण्ड स्तर पर कोलारस में विकासखण्ड अधिकारी डॉ. अल्का त्रिवेदी (7999708908), बदरवास में डॉ.एच.व्ही.शर्मा (7000662446), पोहरी में डॉ.शंशाक चैहान (8962695121), सतनवाड़ा में डॉ.अजीत राणा (8839235092), नरवर में डॉ.आर.आर.माथुर(9754751550), करैरा में डॉ.प्रदीप शर्मा (7000716636), पिछोर में डॉ.संजीव पाण्डे (9926269229), खनियांधाना में डॉ.अरूण झस्या (9993489634) से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit