Breaking Ticker

प्रभारी मंत्री ने दिखाई नाराजगी तो हुई अवैध रेत के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही


1 हजार घन मीटर रेत जब्त, 6 पनडुब्बियां की तबाह

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए रेत और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस सहित जिला प्रशासन को दिए थे। साथ ही इन अवैध कार्यों में पुलिस की मिलीभगत होने की बात भी कही थी। प्रभारी मंत्री के निर्देश और तीखे तेवर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने रेत और स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस, राजस्व और माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदरवास थाना क्षेत्र के रिजोदी गांव में डंप करके रखी हुई लगभग 250 घन मीटर रेत को जब्त कर लिया गया है। कोलारस एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव के अनुसार यह रेत बेताल सिंह यादव के द्वारा डंप करके रखी हुई थी, जिसे जब्त किया गया है। इसके साथ ही 250 घन मीटर रेत बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार से जप्त की गई है यह रेत किसके द्वारा डंप करके रखी हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। कोलारस एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कार्यवाही जारी है जल्द की उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

6 पनडुब्बी को किया नष्ट, 500 घन मीटर से भी ज्यादा रेत को किया जब्त

शिवपुरी के करैरा और सीहोर थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए चितारी गांव के पास सिंध नदी में 6 पनडुब्बियों को नष्ट करने की कार्यवाही की गई है इसके साथ ही पुलिस और राजस्व की टीम ने ग्राम पटेरी में 500 घन मीटर के करीब डंप की हुई रेत को जब्त कर लिया गया है। करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान के अनुसार अभी यह कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त करैरा थाना में एक अवैध रेत से भरे डंपर (एमपी33जी1106) को भी माइनिंग विभाग ने पुलिस अभिरक्षा में रखा हुआ है।

इनका कहना है

प्रभारी मंत्री जी के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की गई है वह निश्चित रूप से काबिलेतारीफ है। इससे काफी हद तक रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगेगी। आगे भी इसी तरह की कार्यवाही की जरूरत है।

राजीव गुप्ता, ठेकेदार, राज रीयल स्टेट शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit