Breaking Ticker

हैंडबॉल में ग्वालियर संभाग उपविजेता, फाइनल में जनजाति कार्य विभाग ने 11-7 से दी शिकस्त


शिवपुरी। कुक्षी में आयोजित 14 वर्ष बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्वालियर संभाग की टीम का सामना जनजाति कार्य विभाग की टीम से हुआ। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद जनजाति कार्य विभाग की टीम ने ग्वालियर संभाग को 11-7 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

ग्वालियर संभाग की बालिका खिलाडिय़ों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतर टीमवर्क का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ग्वालियर संभाग का गौरव बढ़ाया।

ग्वालियर टीम के दल प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी एवं कोच महेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, महेंद्र सिंह तोमर, नीरज सरैया, बसंत शर्मा, यादवेन्द्र चौधरी, अजय बाथम, बृजमोहन सिंह, अनिल शिवनाथ सिंह सहित प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाडिय़ों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit