Breaking Ticker

बीएसी और जनशिक्षकों के 50 पदों पर प्रभार के लिए 12 को काउंसिलिंग

-डाइट में होगी वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति, उच्च पद प्रभार वाले फिलहाल नहीं होंगे शामिल 


शिवपुरी। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में खाली पड़े विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) और जनशिक्षकों के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की तारीख तय हो गई है। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे डाइट परिसर शिवपुरी में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। वरिष्ठता सूची के आधार पर आयोजित होने वाली इस काउंसिलिंग में फिलहाल उच्च पद प्रभार वाले शिक्षकों को शामिल नहीं किया जाएगा।

बीएसी के 13 तो सीएसी के 37 पदों पर प्रभार 

जारी आदेश के मुताबिक जिले में कुल आठ विकासखंडों में संचालित जनपद शिक्षा केदो में बीएससी के 13 पद रिक्त हैं जबकि विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों में सीएसी के 37 पद रिक्त बने हुए हैं। इन सभी पर काउंसलिंग के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

ये होंगे पात्रता के मापदंड 

जिले के समस्त उच्च श्रेणी शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो, जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत न हो, वे अपने समस्त दस्तावेज संकुल प्राचार्य से सत्यापित कराकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। जिन उच्च श्रेणी और माध्यमिक शिक्षकों ने उच्च पद प्रभार ग्रहण किया है, वे बीएसी, सीएसी पद के लिए पात्र नहीं होंगे। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार पहले उच्च श्रेणी, माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची से काउंसलिंग कर पद भरे जाएंगे। इसके बाद भी पद रिक्त रहने पर प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षक के पद पर उच्च पद प्रभार लेने वाले शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर मौका दिया जाएगा।

इनका कहना है 

ज़िले में बीएसी के 13 व सीएसी के 37 पद  रिक्त हैं। जिन पर 12 अगस्त को डाइट में काउंसलिंग के जरिए वरिष्ठता सूची के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

दफेदार सिंह सिकरवार 

डीपीसी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit