Breaking Ticker

लालपुर वायरल वीडियो मामला...कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित, दोनों अतिथि शिक्षक भी हटाने के आदेश



-शराब पीकर अनावश्यक गतिविधि का वीडियो आया था सामने, जांच में भी हुई थी शिक्षकीय मर्यादा तार-तार करने की पुष्टि

 शिवपुरी।

करैरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लालपुर में 4 अगस्त की शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षक नशे की हालत में, गांव में अनावश्यक गतिविधि और शिक्षकीय गरिमा के खिलाफ आचरण करते दिखाई दे रहे थे। इस मामले को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षक राकेश बाथम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि इसी मामले में वहां पदस्थ अतिथि शिक्षक सुदर्शन श्रीवास्तव एवं भूपेंद्र कौशल को कलेक्टर के आदेश पर डीईओ आकाश सिंह यादव ने पद से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश बीईओ करैरा को दिए हैं। 

बता दें कि, 4 अगस्त को जैसे ही वीडियो वायरल हुआ इसे तत्काल संज्ञान लेते हुए डीईओ आकाश सिंह यादव ने मामले की जांच करैरा बीईओ व संकुल केंद्र उत्कृष्ट उमावि करैरा के प्राचार्य को सौंपी।जिस पर अगले दिन 5 अगस्त को ही यह संयुक्त जांच दल जांच करने गांव पहुंचा, जहां पाया गया कि वायरल वीडियो सत्य है और संबंधित शिक्षक विद्यालय परिसर में शराब का सेवन करते हैं तथा उनका आचरण उचित नहीं है। जांच टीम के प्रतिवेदन तथा करैरा बीआरसीसी द्वारा उक्त प्रकरण में प्रथक से दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। निलंबन अवधि में माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार बाथम का मुख्यालय बीईओ कार्यालय खनियांधाना रखा गया है।

एक सैंकड़ा गांव वालों ने भी की थी शिकायत

5 अगस्त को सुबह 11 बजे जब जांच दल मावि लालपुर पहुंचा तो करीब एक सैंकड़ा ग्रामवासी स्कूल के गेट पर बैठे थे और एक सुर में सभी ने तीनों शिक्षकों को तत्काल स्कूल से हटाने व इनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों ने टीम को पंचनामा भी सौंपा। ग्रामीणों के पंचनामा, कथन व विद्यार्थियों के मौखिक कथन से पाया गया कि उक्त शिक्षकों द्वारा इस प्रकार की गतिविधि पूर्व में भी गई हैं। यही रिपोर्ट तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई का आधार बनी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit