Breaking Ticker

कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा: डॉ केपी यादव

  • गाँव, गरीब, किसान की उन्नति के लिए मोदी को चुने: राजू बाथम

शिवपुरी। यहां के सांसद महोदय ने 18 सालों में किसानों को सिंचाई का पानी तो दूर पीने का पानी भी नहीं दिया, युवा रोजगार को तरसते है पलायन करने पर मजबूर है, बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जा रहे है, यह केंद्रीय मंत्री भी रहे  जबकि सांसद जी चाहते तो यह संसदीय क्षेत्र देश में अब्बल होता, यह बात आज शिवपुरी विधानसभा के गाँवों में नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. के पी यादव ने कही।
श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ ठगी हुई उन्हें धोखा दिया गया है। बेरोजगारों को सुनहरे सपने दिखाए। आज की तारीख तक एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। कांग्रेस की चार माह की लंगड़ी सरकार ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा दी है, जो वादे किए वह पूरे नहीं हो पाए। श्री यादव आज शिवपुरी विधानसभा के ग्राम रायश्री, बिलारा, सिरसौद, टोंका, बेहटा, शंकरपुर, लोहादेवी, लालगढ़,तानपुर,पिपरसमा,टोंगरा, बिलोकला, सतेरिया, नगर के नोहरी, मनियर, संजय कालोनी, सइसपुरा में जनसम्पर्क कर बुजुर्गो,माता बहिनो, मतदाता से आशीर्वाद लिया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर वचन दिया था कि अगर हमारी सरकार आई तो 10 दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे और यदि 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। सरकार को 120 दिन से अधिक हो गए हैं। यदि आप गांव गरीब,किसान की उन्नति चाहते है तो मोदी को चुने बिजली कटौती को लेकर कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश अब बंटाढार युग की ओर पहुंच रहा है। प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री जेनेरेटर के सहारे सभा कर रहे हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के मतदान करते समय भी बिजली गुल हो गयी थी। उन्होंने कहा कि क्या इसमें भी भाजपा का हाथ है। मंत्री आपके आरोप भाजपा पर, अगर आपकी सरकार के मंत्री काम करने लायक नही तो उन्हें हटाओ। पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना ने कहा कमलनाथ सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है।प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। ट्रांसफर को उद्योग बना दिया गया है। हर पद के रेट तय कर दिए हैं। संबल योजना बन्द क्यों की जबकि शिवराज सिंह की सरकार में गरीबो को संबल योजना के माध्यम से बिजली बिल माफ, मुखिया की दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता और अंतिम संस्कार पर 5 हजार की राशि भी दी जाती थी जो कांग्रेस ने बंद कर दी। इस अवसर पर ओमी जैन,महेश धाकड़,बद्री रावत, ओमप्रकाश रावत, अबदेश बर्मा, कुबेर यादव, घनश्याम वर्मा, पन्नालाल रावत,जगदीश ओझा, अमरसिंह यादव, मैदान शेजवार, नीरज खटीक,हरिसिंह कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit