कोराना रिपोर्ट- जिले में 19 नए केस आए सामने
0
10:05 pm
जिले में कुल पॉजिटिव केस 177, 69 स्वस्थ होकर लौटे
शिवपुरी। जिले में सोमवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 177 हो गई है जिनमें स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 69 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्राप्त 262 रिपोर्ट में से 243 रिपोर्ट नेगेटिव एवं 19 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौत की संख्या एक मानकर चल रहा है।







