कोलारस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएँ 10 वीं सीबीएसई में रहे अब्बल
0www.shivpuriupdate.com5:41 pm
कोलारस। शहर के कोलारस पब्लिक स्कूल ने बुधवार 15 जुलाई को घोषित हुए 10 वीं कक्षा के सीबीएसई परिणाम में शहर में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट रिजल्ट दिया है। इसमें विद्यालय की समीक्षा वैश्य ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान बनाया इसके अलावा विद्यालय के दिव्यांश मित्तल 92.5 प्रतिशत, कार्तिक रघुवशी 92 प्रतिशत, आगम जैन 91 प्रतिशत एवं अनमोल गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यहां बता दें कि विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है जिसमें से 33 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण की है। इस मौके पर विद्यालय परिवार व संस्था के संचालक अनिल ठाकुर तथा प्राचार्य कृष्णमोहन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।