Breaking Ticker

मनोबल बढ़ाने के लिए डॉक्टर ने कोरोना आईसोलेशन वार्ड में मनाया अपना जन्मदिन


शिवपुरी। कोरोना आईसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आईसोलेशन वार्ड में चिकित्सकीय उपचार प्रदान कर रही डॉ. प्रीति भदौरिया का उपस्थित स्टाफ द्वारा आईसोलेशन वार्ड में ही जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान एक केक लाकर डॉ.प्रीति भदौरिया से कटवाया गया और उसका वितरण सभी चिकित्सकीय स्टाफ में किया गया। यहां मौजूद लैब टैक्नीशियन कृष्णा गुप्ता, नरेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज धानुक, साधना भदौरिया, लक्ष्मी ठाकुर, सुभाष राय, पुष्पेन्द्र पाराशर, बबीता, सपना जाटव सहित कोरोना सैम्पलिंग के कार्य में जुटी चिकित्सकीय टीम शामिल रही। जिसमें सभी ने मिलकर डॉ.प्रीति भदौरिया का जन्मदिन आईसोलेशन वार्ड में ही मनाया ताकि वार्ड में मौजूद मरीज भी सुखद अनुभव महसूस कर सके और कोरोना से डरें नहीं बल्कि कोरोना से लड़े और जिंदगी जीते। इस तरह अन्य मरीजों ने भी डॉ.प्रीति भदौरिया को जन्मदिन की बधाईयां दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit