शिवपुरी। कोरोना-19 महामारी के चलते देशभर में आपातकालीन जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। ऐसी स्थिति में देश व नागरिकों को इस आपदा से उभारने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा और व्यक्तिगत रूप से भी लोगों ने योगदान दिया है। इसी तरह की भूमिका शिवपुरी जिले में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट निवर्तमान प्रांतपाल अशोक ठाकुर के मार्गदर्शन में निभाने के लिए कृतसंकल्पित है और इसे आगे बढ़ाते हुए श्री ठाकुर द्वारा आज मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा को 200 हैंड्स ग्लोब्स भेंट दिए। श्री ठाकुर ने बताया कि सबसे पहले कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा हाथों से रहता है इसलिए हाथों की सुरक्षा की दृष्टि से अब उनकी ओर से पीपीई किट के स्थान पर हैंड्स ग्लोब्स प्रदाय किए जाएंगे जिससे कि हमारे स्वास्थ्य महकमे के कोराना फाइटर्स निडर होकर अपनी सेवाएं दे सकें। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने श्री ठाकुर और संस्था द्वारा विषय परिस्थितियों में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस दौरान उनके साथ लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल से लायन श्रीनिवास उपाध्याय एवं लायंस क्लब शिवपुरी हेरिटेज से लायन सुनील तिवारी मौजूद रहे। इससे पूर्व संस्था के अशोक ठाकुर के प्रयासों से स्वास्थ्य महकमे को आवश्यकतानुसार पीपीई किटें प्रदान की गईं। यहां बताना होगा कि लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्रांतपाल अशोक ठाकुर कोविड -19 के प्रारंभ चरण से ही चाहे वह जरूरतमंद नागरिक हो या फिर कोरोना योद्धा सबकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन से लेकर अन्य विभाग प्रमुखों को अपने स्टाफ हेतु बड़ी संख्या में पीपीई किटें भेंट की गई। इसके अलावा साथ ही 3 तीन लाख 76 छिहत्तर हजार 660 रुपए बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर फंड) में जमा कराए गए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







