Breaking Ticker

नियमित और समय पर संचालित हों सभी स्कूल: डीईओ यादव

 

-बीईओ व संकुल प्रभारियों से नवपदस्थ डीईओ ने की वन-टू-वन चर्चा, तय की जबावदेही
शिवपुरी। पहली से 12 वी तक की कक्षाओं का नियमित और समय पर संचालन हो। शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की भी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, साथ ही स्कूलों में संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, यह बात शहर के उत्कृष्ट उमावि क्र. 1 स्कूल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नवपदस्थ डीईओ आकाश यादव ने जिले के सभी बीईओ, संकुल प्रभारियों व प्रभारी एईओ को संबोधित करते हुए कही। जिला स्तरीय इस बैठक में डीईओ ने विभागीय नब्ज टटोलने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों से न केवल वन-टू-वन चर्चा कर वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया, बल्कि प्रत्येक स्तर पर जबावदेही तय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से आरएमएसए की एडीपीसी स्वीटी मंगल, एपीसी राजाबाबू आर्य, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, कोलारस बीईओ राहुल भार्गव, वत्सराज सिंह राठौड़, प्राचार्य अर्चना शर्मा, प्रेम लता गुप्ता,कौशल गौतम,अवधेश तौमर,भरत धाकड़ सहित अन्य संकुल प्रभारी व एईओ मौजूद रहे। 

जीर्णशीर्ण कक्षों में न बैठाएं छात्रों को
डीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई हो और संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूल में जर्जर और जीर्णशीर्ण भवनों का उपयोग छात्रों को बैठाने या अन्य उपयोग के लिए कतई न किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का ग्रेडिंग माह एवं 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतोंं का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश अनुसार विभाग की जिले में ए रेटिंग प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त लक्ष्य को 15 जुलाई से पूर्व प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। 

जनसुनवाई प्रकरणों का तत्काल हो निराकरण 
डीईओ ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल व नियमानुसार निराकरण कर अगली जनसुनवाई से पहले प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही शिकायत कक्ष द्वारा दी गई जांच में भी प्रतिवेदन समय सीमा में भेजे जाएं। जो लोकसेवक लंबे समय से अनुपस्थित हैं उनकी जानकारी तीन दिवस में तलब की गई है। इसके अलावा विधि कक्ष द्वारा वसूली संबंधित प्रकरणों की चाही गई जानकारी अविलंब भेजने के निर्देश दिए हैं। 

यह जबावदेही की गई तय
बैठक में सभी अधिकारियों की जबावदेही भी तय की गई हैं। कक्षा 1 से 12 वी तक की समस्त योजनाओं के लिए बीईओ जिम्मेदार रहेंगे, साथ ही विद्यालय में शुद्ध पेजयल व पृथक-पृथक शौचालयों की व्यवस्था की जाए। विकासखण्ड स्तर पर आईटी शैल का गठन कर पोर्टल पर समस्त जानकारी अपडेट की जाएं। बीईओ स्कूलों का सतत निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें एवं नामांकन का लक्ष्य 30 जून से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। डीईओ ने स्पष्ट हिदायद दी है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण में यदि स्कूलों में प्रतिकूल स्थिति पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित बीईओ व एईओ उत्तरदायी होंगे। बैठक के अंत में हाल ही में उमरिया जिला शिक्षा अधिकारी बनाई गई शिवपुरी एडीपीसी स्वीटी मंगल, उज्जैन डीपीसी बनाए गए कोलारस बीईओ राहुल भार्गव को सभी उपस्थित अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit