शिवपुरी। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 वीं बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। 12 वीं की भांति कक्षा 10 वीं में शिवपुरी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। विद्यालय संचालक अशोक ठाकुर और प्राचार्य के निर्देशन में प्राप्त शिक्षा के माध्यम से बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। एसपीएस विद्यालय के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि सीबीएसई कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें शिवपुरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में जिले में उत्कृष्ट आकर अपना और अपने स्कूल का नाम शिखर तक पहुंचाकर एक नया कीर्तिमान हासिल किया जिसमें अंकिता मिश्रा ने 89.6 प्रतिशत, अजय धाकड़ ने 88 प्रतिशत, सौरभ यादव और वरुण यादव ने 85 प्रतिशत, आयुष जैन ने 84.8 प्रतिशत, नवीन चिड़ार ने 84.6 प्रतिशत, अभयुदय तिवारी ने 83.4 प्रतिशत, अनुष्का यादव ने 83.2 प्रतिशत, तमन्ना राठौर ने 83 प्रतिशत, अर्पित लोधी ने 82.4 प्रतिशत, काया शर्मा ने 82.2 प्रतिशत, राजीव सिंह यादव ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किये। विद्यालय परिवार के संचालक अशोक ठाकुर एवं प्राचार्य, स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक सुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







