शिवपुरी। कक्षा 12 वीं सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणाम में इस बार शिवपुरी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है जिसमें विद्यालय संचालक अशोक ठाकुर के निर्देशन में प्राप्त शिक्षा के माध्यम से बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। एसपीएस विद्यालय के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि सीबीएसई कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें शिवपुरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में जिले में उत्कृष्ट आकर अपना और अपने स्कूल का नाम शिखर तक पहुंचाकर एक नया कीर्तिमान हासिल किया जिसमें मोहित यादव ने गणित संकाय में 95 प्रतिशत एवं दीपाली बाजपाई ने वाणिज्य संकाय से 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किये एवं विद्यालय के 08 छात्र-छात्राओं ने 91 प्रतिशत से ऊपर एवं 14 छात्र-छात्राओं ने 81 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। विद्यालय परिवार के संचालक अशोक ठाकुर एवं प्राचार्य, स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक सुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इन छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
गणित संकाय से मोहित यादव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ अपने संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि गणित संकाय से ही अन्य विद्यार्थियों में सतेन्द्र रावत ने 92.4 प्रतिशत, इन्दिरा जाटव ने 92.4 प्रतिशत, अनिकेत रघुवंशी ने 88.8 प्रतिशत, प्रिंस पाराशर ने 87.4 प्रतिशत, नीतेश जाटव ने 86.6 प्रतिशत, मोना राठौर से 86.2 प्रतिशत, सागर कोरकू ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए हैं।
इसके अलावा वाणिज्य संकाय से दीपाली बाजपेयी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। इसके अलावा हर्षिता मिश्रा और तृप्ति शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, भूपेन्द्र सिंह रंधावा ने 91.8 प्रतिशत, फू्रटी गोयल ने 96.6 प्रतिशत, शिवांगी तोमर ने 89.4 प्रतिशत, अनेकांत जैन ने 89.2 प्रतिशत, मानप्रीत कौर और रितु राठौर ने 87.8 प्रतिशत, अजीत यादव ने 85.4 प्रतिशत, राजविन्दर कौर ने 83 प्रतिशत, जसपाल सिंह बाजवा ने 82 प्रतिशत, सर्वजीत कौर ने 81.4 प्रतिशत, प्रदीप धाकड़ ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए हैं।