Breaking Ticker

रेडिऐन्ट में मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंति


दुनिया के पहल वास्तुकार एवं इंजीनियर है विश्वकर्मा: शाहिद खान

शिवपुरी- रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा संचालित आई.टी.आई में विश्वकर्मा जंयती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेडिऐन्ट के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मशीनरियों का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर रेडिऐन्ट के संचालक शाहिद खान ने कहा कि विश्वकर्मा जो दुनिया में बहतरीन आर्किटेक्ट के प्रतीक माने जाते है वह दुनिया के पहले वास्तुकार एवं इंजीनियर है आपने कहा कि रेडिऐन्ट गु्रप में पिछले कई वर्षो से विश्वकर्मा जंयती का आयोजन होता रहा है। इस दिन छात्र संकल्प लेते है कि अच्छा तकनीकी ज्ञान हासिल कर देश की सेवा करें। रेडिऐन्ट गु्रप के समन्वयक अखलाक खान ने कहा कि तकनीक का विकास आम आदमी के लिए हितकारी होना चाहिए। आधुनिक तकनीक जानकारी के साथ जनकल्याणकारी हो तभी ये दुनिया का बेहतर और खुबसुरत भविष्य संभव हो सकता है। विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर आई.टी.आई के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समस्त स्टाफगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit