Breaking Ticker

गोपालपुर पुलिस ने स्थाई वारंटी को दबोचा

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। गोपालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से फरार स्थाई वारंटी को मुखबिर की सूचना पर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 
गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 634/18 के अपराध क्रमांक 20/18 धारा 323,324 भादवि में फरार स्थाई वारण्टी को रवि पुत्र रामचरण जाटव उम्र 31 साल, निवासी ग्राम गोपालपुर अपने परिजनों से मिलने के घर पर आया हुआ है। मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी श्री चौहान ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को गोपालपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपालपुर उनि मनीष सिंह चौहान, सउनि योगेन्द्र सिंह राणा, आर. जंडेल, आर. प्रशांत, अनिल की सराहनीय भूमिका रही। यहां बता दें कि कि आरोपी अपने घर से बाहर रहता था जिसकी पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।  उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में जिलेभर में स्थाई वारंटियों के खिलाफ की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit