गोपालपुर थाना प्रभारी ने नागरिकों को किया जागरुक, बांटी सामग्री
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। इन दिनों दुनियाभर में कोरोना वायरस नामक महामारी से हाहाकार मची हुई है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग तो अपने स्तर से लोगों को जागरुक कर ही रही है, लेकिन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए सभी थानों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल के इस निर्देश के पालन में आज गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान द्वारा थाना परिसर में जागरुकता कार्यक्रम किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी, सावधानियां, बचाव, प्रयोगात्मक तरीके से जागरुक किया गया। इसके साथ ही उपलब्ध साम्रग्री रुमाल, जुटाव साबुन वितरित किये व घर व समाज में साफ सफाई रखने लोगों को सफाई के प्रति जागरुक रहकर बीमारी का सामना करने की बात थाना प्रभारी द्वारा कही। इस दौरान सभी नागरिकों को हाथ भी धुलाए गए। उन्होंने यातायात नियम, परिवार व समाज में बढ रहे महिला संबंधी अपराधियों को बढने से रोकने हेतु महिलाओं के अधिकार सम्मान बनाये रखने की नसीहत दी। इस दौरान गोपालपुर थाना स्टाफ भी मौजूद रहा।







