Breaking Ticker

खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी का मामला: झिरी PACS का गोदाम सील, 105 कट्टों की अनियमितता की जांच शुरू


पोहरी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (PACS) झिरी में उर्वरक वितरण में अनियमितता एवं 105 कट्टों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता के निर्देशानुसार बुधवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पोहरी मुकेश दनेलिया अपनी टीम के साथ सुबह 11:25 बजे समिति परिसर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान समिति के प्रबंधक को फोन पर तत्काल उपस्थित होने के लिए सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने समय पर उपस्थित होने में आनाकानी की। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समिति के उर्वरक गोदाम को सील कर दिया। अब पूरे मामले की जांच कर स्टॉक का मिलान किया जाएगा तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में झिरी समिति पर की गई यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती का संकेत मानी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit