Breaking Ticker

भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने किया सघन जनसंपर्क, मिला रहा जनसमर्थन


पोहरी। पोहरी नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा की भाभी श्रीमती मंजू शर्मा लगातार वार्ड में सघन जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में बुधवार को उनके द्वारा वार्ड के क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। मंजू शर्मा वार्ड में विकास के नाम पर कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर वोट मांग रही हैं। वार्ड में आने वाले महावीर नगर, ब्लॉक कॉलोनी, जल मंदिर रोड, खादी भण्डार आदि क्षेत्रों से लगातार उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। वह लोगों को आश्वस्त भी कर रही हैं कि वह वार्ड में विकास की एक नई इबारत लिखेंगी। उन्हें सिर्फ एक मौके की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। खासबात यह है कि वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी का एक अच्छा खासा वोट बैंक भी माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit