Breaking Ticker

मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण: 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद गरजी नगर पालिका की हिटैची, अतिक्रमण को किया जमीदोज

सीएमओ शैलेश अवस्थी ने कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह के साथ मिलकर दिया कार्यवाही को अंजाम


शिवपुरी। नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कॉलेज के सामने और बाउण्ड्री के पास स्थित अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। जिससे दुकानदारों को अपना सामान हटाने का समय मिल सके और वह  आर्थिक रूप से होने वाले नुकसान से भी बच सकें। अल्टीमेटम का समय पूरा होने पर गुरूवार शाम को नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी अपने अमले के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया, यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव सहित नगरपालिका व पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान कुछ दुकानदारों का अतिक्रमण अल्टीमेटम के बाद हटा मिला तो कुछ अपना अतिक्रमण हटाते मिले।

जिन दुकानदारों द्वारा अल्टीमेटम को अनदेखा किया गया उनके अतिक्रमण को नगरपालिका की जेसीबी द्वारा सीएमओ श्री अवस्थी के निर्देश के बाद जमीदोज किया गया।  इस दौरान सीएमओ श्री अवस्थी ने सांची दुग्ध के दुकानदार द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया। बाबा के देशी ढाबा संचालक पहले अपना अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं था, लेकिन समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाने को राजी हो गया और कोतवाली टीआई श्री खेमरिया द्वारा उसे डेढ़ घंटे में अपना सामान हटाने की मोहलत देते हुए कहा कि इसके बाद सामान नहीं हटा पाए तो हम हटा देंगे। अंत में उक्त ढाबे के अतिक्रमण को भी हटवा दिया गया।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के सामने ही कृषि फार्म स्थित है जिसमें कच्ची दुकानें बनी हुई थी। खेत मालिका द्वारा सीएमओ को खेत संबंधी तहसीलदार और नगरपालिका के नोटिस बताए। जिसके बाद सीएमओ द्वारा उक्त नोटिसों को पटवारी को दिखाकर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। यहां बता दें कि शिवपुरी जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी और कुछ साल पहले ही मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शुरू कर दिया गया था। परंतु कई बेरोजगारों ने अपने रोजगार के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की बाउंड्री वॉल से सटकर छोटी-छोटी गुमठियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया और व्यापार करने लगे थे। अतिक्रमण की कई शिकायतें भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा नगरपालिका में दर्ज कराई गई थी। 

पटवारी ने बनाया अवैध तलघर, नोटिस की तैयारी

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पटवारी द्वारा मकान खरीदा है जिसमें उसके द्वारा मेडीकल कॉलेज की ओर अवैध रूप से तलघर का निर्माण करके अतिक्रमण में सीढिय़ां चढ़ाई जा रही हैं। उक्त कार्य निर्माणाधीन है। सीएमओ के निर्देश पर पटवारी को तलब किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य मकान मालिकों द्वारा भी पीछे से गेट खोलकर टीनशेड लगा दी गई है। जल्द ही इस तरह के अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड के नक्शे का उल्लंंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

सीएमओ श्री अवस्थी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 20 से 30 प्रतिशत लोगों द्वारा अतिक्रमण किया है। जिन्होंने नक्शा का उल्लंघन करके मकान बनाए हैं उनको हमने नोटिस दिए हैं। जो लोग मकानों के पीछे से मेडिकल कॉलेज की ओर दरबाजे कर रहे हैं वह नक्शे के विरूद्ध है। व्यवसायिक दुकानें बनाकर जमीन बढ़ा रहे हैं उन सब पर कार्यवाही होगी। सभी को हम समान भाव से हटवाएंगे। 

क्या बोले अधिकारी


मेडीकल कॉलेज शिवपुरी शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और हमारे शहर की शान है। इसको हम खराब नहीं होने देंगे। जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया है उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।  24 घंटे के बाद जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है उनकेखिलाफ नगरपालिका, पुलिस सभी के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अगर इनके द्वारा फिर से अतिक्रमण किया जाता है तो केस दर्ज कराए जाएंगे। 

शैलेश अवस्थी

सीएमओ, नगर पालिका परिषद शिवपुरी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit