Breaking Ticker

वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी विनोद गुप्ता को मिल रहा जन आशीर्वाद


पोहरी। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं राज्यमंत्री म.प्र शासन सुरेश राठखेड़ा के चहेते माने जाने वाले विनोद गुप्ता वार्ड क्रमांक 09 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद हेतु चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार वार्ड में जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान विनोद गुप्ता को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड 09 में मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प है क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी किशन सिंह के विरोध में भाजपा ने अपने कर्मठ कार्यकर्ता विनोद गुप्ता पर भरोसा जताया है। खासबात यह है कि विनोद गुप्ता राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा के खास माने जाते हैं और उनकी जीत के लिए मंत्रीजी भी पूरी तरह प्रयासरत हैं। 

कार्यालय पर सुना प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम

वार्ड 09 में स्थित भाजपा प्रत्याशी विनोद गुप्ता के कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। इस दौरान विनोद गुप्ता सहित भाजपा की प्रतिभा जैन, बल्लू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit