Breaking Ticker

निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी-शैलेन्द्र धाकड़ ने वार्ड 10 में चुनाव को बनाया रोचक


मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्डवासियों की मांग पर चुनाव मैदान में उतरी हैं राजकुमारी

पोहरी। पोहरी नगर परिषद की अधिकतर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, किंतु वार्ड क्रमांक 10 में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी-शैलेन्द्र धाकड़ के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला अब त्रिकोणीय बन गया है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे निकाय चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्डवासियों की मांग पर राजकुमारी धाकड़ चुनाव मैदान में उतरी हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ वार्ड के विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। उन्होंने अपने जनसंपर्क को गति प्रदाय की है और वह सुबह से लेकर शाम तक घर-घर पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। खासबात यह है कि इस दौरान उन्हें बुजुर्गों का विशेष आशीष मिल रहा है। वार्ड में आधा दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। अमन पब्लिक स्कूल की संचालिका राजकुमारी का कहना है कि अगर उन्हें जनता ने आशीर्वाद दिया तो वह निश्चित रूप से वार्ड की दशा और दिशा दोनों को ही बदलने का काम करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit