पोहरी। पोहरी में पहली बार नगर परिषद का चुनाव होने जा रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है नगर परिषद का चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है, सभी की आंखें इसी पर टिकीं हुई हैं। वार्ड क्रमांक 05 से भाजपा ने श्रीमती मंजू शर्मा जो कि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा की भाभी हैं, को अपने प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद हेतु चुनाव मैदान में उतारा है। योग्य, अनुभवी, ईमानदार, सेवाभावी, लगनशील वाली छवि को भुनाने में मंजू भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह वार्ड में प्रत्येक व्यक्ति के घर सबका साथ, सबका विकास के वादे के साथ पहुंच रही हैं और आशीर्वाद मिलने पर उसे पूरा करने का भी भरोसा दिला रही हैं। मंजू नगर में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं यही वजह है वार्ड में उन्हें अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। मंजू ने लोगों को आश्वस्त किया है कि वह वार्डवासियों के लिए काम करेंगी और जन-जन का सम्मान करेंगी। वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनके सुख-दु:ख में सदैव अग्रणीय रहकर कार्य करेंगी।
वार्ड 5 में भाजपा की मंजू शर्मा ने "सबका साथ सबका विकास" नारे के साथ जनसंपर्क किया तेज
0
6:41 pm

Tags