Breaking Ticker

वार्ड 3- जनसंपर्क में दीप्ति-भानु दुबे के स्वागत में वार्डवासियों ने बिछाए पलक पावंड़े


सेवा की है सेवा ही करूँगी...के वादे के साथ घर-घर पहुंच रही दीप्ति

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 03 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में दीप्ति दुबे भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दीप्ति दुबे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष भानु दुबे की धर्मपत्नि है, जो विकास के लिए दृढ़ संकल्पित केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खास माने जाते हैं। दीप्ति भानु दुबे के वार्ड में जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है। रविवार को भाजपा नेताओं के साथ पथ संचलन द्वारा जनसंपर्क किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने श्रीमती दीप्ति और उनके पति भानु दुबे का स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। सेवा की है सेवा ही करूँगी...के वादे के साथ दीप्ति दुबे घर-घर पहुंच रही हैं और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट मांग रही हैं।


जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां बता दें कि भाजपा की ओर से दीप्ति भानु दुबे अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। 

बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद


जनसंपर्क के दौरान श्रीमती दीप्ति भानु दुबे को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है ऐसे में बुजुर्ग भी पीछे नहीं है। श्रीमती दीप्ति और भानु दुबे बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान बुजुर्ग भी उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दे रहे हैं।


स्वागत में महिलाएं भी पीछे नहीं

जनसंपर्क के दौरान देखने में मिल रहा है कि वार्ड की रहने वाली महिलाएं भी पीछे नहीं है और फूलमालाओं से श्रीमती दीप्ति का जोरदार स्वागत कर रही हैं और गले लगाकर उन्हें अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दे रही हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit