शिवपुरी। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल द्वारा विगत कई सप्ताह से शहरभर में नगरपालिका कर्मचारियों की मदद से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के नेतृत्व में हाथीखाना रोड एमएम हॉस्पीटल चौराहे पर नगरपालिका कर्मचारियों से नाली की सफाई करवाई। इस मौके पर नेताओं ने आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप कचरे को कचरे गाड़ी में ही डालें जिससे आसपास सफाई बनी रहे। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के अलावा नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, केपी परमार, जुगनू मित्तल, संदीप भार्गव, अमित भटेले, पवन अग्रवाल, अजित ठाकुर, आशीष जैन, संजय राठौर, दुर्ग सिंह यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया कि गंदा कचरा नपा की कचरा गाड़ी में ही डालें।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







