Breaking Ticker

कांग्रेसियों ने फूंका ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

विधायक पर लगाए षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या के आरोप
शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़क पर उतर कर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातारी जारी है इसी क्रम में आज करैरा विधानसभा क्षेत्र में मानसिंह फौजी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कस्बे में एकत्र होकर पहले सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। ये लोग सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का विरोध जता रहे थे। इस दौरान सोनिया गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। मानसिंह फौजी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कांग्रेस पार्टी के साथ दगाबाजी की है। मध्यप्रदेश सरकार से कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उसे हिलाने का काम किया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश की जनता काफी माफ नहीं करेगी। हमारे क्षेत्रीय विधायक ने भी इस षड्यंत्र में सहयोग दिया है। विधायक को करैरा की जनता ने 15 हजार वोटों से जिताया, लेकिन उसे भुलाकर वह षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मानसिंह फौजी ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार अच्छा कार्य कर रही है और सर्वहारा वर्ग के लिए मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जा रहे थे। इससे भयभीत और हताश होकर भाजपा ने इस प्रकार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। यह कृत्य निर्वाचित सरकार के प्रति जनादेश का खुला अपमान है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit