Breaking Ticker

गोपालपुर थाना प्रभारी चौहान ने कोरोना से बचाव हेतु चिपकाईं पेम्प्लेट्स

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों पर लोगों को जागरुक करने के दिए हैं निर्देश
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल द्वारा सभी थानों में एहतियात बरतने के साथ-साथ लोगों को जागरुक करने के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस अधीक्षक के इसी आदेश के पालन में गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांवों सहित स्कूलों पर कोरोना बचाव हेतु जागरुकता संबंधी पेम्प्लेट्स चिपाई गईं। इस पेम्प्लेटस में संदेश- कोरोना से हम सबको लडऩा है, हाथ साफ, चेहरा ढंका रखना है के अलावा सावधानियां लिखी है। जिसमें हाथ को डिटॉल साबुन से अच्छे से धोना, चेहरे को साफ मास्क, रुमाल, कपड़े से ढंकना, हाथ न मिलाएं, हाथ जोड़ें, खांसी, जुकाम से संक्रमित होने पर रुमाल का उपयोग करें, अन्य स्वस्थ व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश से पुलिस थाना गोपालपुर, का उल्लेख किया गया है। पुलिस की यह पहल काबिलेतारीफ है। थाना प्रभारी द्वारा न केवल पेम्प्लेट्स चिपकाई इसके अलावा ग्रामीणों को मास्क सहित हैंडबॉस आदि सामग्री का वितरण भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit