केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई। इसके साथ ही शिवपुरी में सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर सिंधिया समर्थकों ने आतिशबाजी चलाई और मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। खासबात यह रही कि कोरोना वायरास के चलते सिंधिया समर्थक मास्क लगाकर नारेबाजी करते नजर आए। सिंधिया समर्थकों ने कांग्रेस सरकार गिरने को सच की जीत कहा है। इस मौके पर बैजनाथ सिंह यादव, कपिल भार्गव, मुकेश जैन पत्रकार, सिद्धार्थ लढ़ा, राकेश जैन आमोल सहित तमाम सिंधिया समर्थक मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस सरकार की ओर से वादे पूरे न होने की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज थे। उनके समर्थक भी इसी वजह से नाराज थे। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। श्री सिंधिया के इस्तीफे के बाद ही 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया था और कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी।
कमलनाथ सरकार गिरने पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर चली आतिशबाजी, बांटी मिठाई
0
8:01 pm

Tags