Breaking Ticker

गीता पब्लिक स्कूल ने प्रोवाइड कराना शुरु किया ऑनलाइन स्टडी मटेरिअल

शिवपुरी। गीता पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों को नए सत्र के सिलेबस के अनुसार ऑनलाइन स्टडी ऐप ब डिजिटल कंटेंट प्रोवाइड कराना शुरू कर दिया है। सरकार के निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रबंधन द्वारा 26/03/20 को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा चुका है। कोरोना वायरस इस वैश्विक आपदा के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इस हेतु स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी एप ब डिजिटल कंटेंट प्रोवाइड करवाया जा रहा है ताकि विद्यार्थी घर बैठकर अपने अगले सत्र के सिलेबस की तैयारी कर, समय का सदुपयोग  कर सके।
स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन  स्टडी मटेरियल सब्जेक्ट के अनुसार प्रोवाइड करवाया जा रहा है ताकि  विद्यार्थी अपने  सब्जेक्ट की तैयारी घर पर ही कर सके। पैरंट्स भी अपने स्तर पर घर पर ही बच्चों की तैयारी करवाएं। विद्यार्थी इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करके एक्सेस कर सकते हैं। इसके जरिए विद्यार्थी बुक्स के कंटेंट, ई-बुक, चैप्टर एनिमेशन, एक्सरसाइज आदि प्राप्त कर सकते हैं साथ ही  ऑनलाइन सपोर्ट ब टीचर हेल्प मी उपलब्ध कराई जा रही है स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु सतत ही प्रयत्नशील है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit