Breaking Ticker

जल स्रोत पूजन से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियों की शुरुआत


शिवपुरी। म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ गुड़ी पड़वा के अवसर पर जल स्रोत पूजन के साथ किया गया। सेक्टर सतनबाड़ा के प्रस्फुटन ग्राम सतनबाड़ाखुर्द स्थित पुराने खेरे हनुमान मंदिर तालाब पर नवांकुर संस्था मृगनयनी शिक्षा एवं ग्रामोत्थान समिति, प्रस्फुटन समिति सदस्यों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों के साथ जल संवाद एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ एवं मंदिर के महंत परसू महाराज जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ संचालित किया जा रहा है। जन अभियान परिषद द्वारा इसे तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 19 से 27 मार्च तक ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विकासखंड शिवपुरी में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों के माध्यम से प्रभात फेरी, कलश यात्रा, भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, भजन संध्या, दीपमाला, संकीर्तन तथा जल मंदिर (प्याऊ) स्थापना जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम संयोजक चंदन सिंह धाकड़ ने बताया कि सतनबाड़ा सेक्टर के सभी प्रस्फुटन ग्रामों में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जल पूजन से की गई है। कार्यक्रम में रमेश सेन, शिव सिंह धाकड़, कैलाश नयागांव, दयाकिशन धाकड़, रामनिवास धाकड़, रीता बाथम, अर्चना सेन सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit