Breaking Ticker

"स्कूल चलें हम" अभियान के द्वितीय दिवस बालिका छात्रावास पहुंचीं ओआईसी प्रवीणा कौशल


करैरा। "स्कूल चलें हम" अभियान एवं प्रवेश उत्सव-2026 के द्वितीय दिवस पर ओआईसी प्रवीणा कौशल करैरा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास पहुंचीं। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रवीणा कौशल ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित एवं संस्कारवान बेटी दो-दो घरों को सजाती-संवारती है। इसलिए समाज को बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि एक सशक्त परिवार और श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण हो सके।

उन्होंने कक्षा 6 की नवप्रवेशी बालिकाओं का रोली-अक्षत से तिलक कर, माल्यार्पण कर एवं पुस्तक वितरण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की शाला प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। ओआईसी प्रवीणा कौशल ने छात्रावास में रह रही बालिकाओं से एक-एक कर चर्चा की, उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन बीएसी महेश कुमार लोधी द्वारा किया गया

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, संकुल प्रभारी कविता लोधी, एसआरजी मनीष कुमार जैन, हॉस्टल प्रभारी एवं बीएसी महेश कुमार लोधी, बीएसी अनिल चौरसिया, वार्डन सोनिका गुप्ता, सहायक वार्डन सरस्वती चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit