शिवपुरी। जन-जन के लाडले, सर्वहारा वर्ग के मसीहा और विकास के पुरोधा, केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के लोकप्रिय सांसद श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का अवतरण दिवस 1 जनवरी 2026, गुरुवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा।
अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भारती वनवासी बालक छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
यह कार्यक्रम सेवा भारती वनवासी बालक छात्रावास, सरस्वती विद्या पीठ स्कूल के पास, फतेहपुर शिवपुरी में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा। आयोजकों ने समय का विशेष ध्यान रखने तथा इसी संदेश को व्यक्तिगत आमंत्रण मानने की अपील की है।







