Breaking Ticker

सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन

भाजपा नगर मंडल ने बनाया सेवा पर्व, दिनभर होंगे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन 1 जनवरी 2026 को सेवा पर्व के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर प्रात: से ही सेवा कार्यों की श्रृंखला प्रारंभ होगी। नगर मंडल मंत्री नरेश कुशवाह एवं आईटी सेल प्रभारी प्रदीप राठौर द्वारा सुबह गौशाला पहुंचकर सेवा कार्य किया जाएगा। वहीं मंडल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राठौर के नेतृत्व में सुबह 9 बजे राजेश्वरी मंदिर पर खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।:

नगर मंत्री रीतेश जैन द्वारा 1 जनवरी को सुबह 9:30 बजे अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर महामंत्री बवीता जाटव द्वारा नवाब साहब रोड पर सुबह 10 बजे खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा। इसके पश्चात श्रीमती कल्पना पारस के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे ठकुरपुरा आदिवासी बस्ती में फल वितरण किया जाएगा। 

नगर मंडल उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा द्वारा सुबह 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज में फल एवं भोजन वितरण किया जाएगा। वहीं प्रदीप दीक्षित एवं अनिल राठौर द्वारा दोपहर 12 बजे आदिवासी बस्ती में फल वितरण किया जाएगा। युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक उपाध्याय द्वारा बाणगंगा गौशाला में चारा खिलाया जाएगा।

मंडल मीडिया प्रभारी रवि अग्रवाल द्वारा मंगलम बालगृह में गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। नगर मंडल सह-कोषाध्यक्ष दिलीप छिग्गा द्वारा सुबह 9:30 बजे सब्जी मंडी हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रमों की कड़ी में सायं 5 बजे माधव चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित कपिल भार्गव एवं केपी परमार द्वारा खिचड़ी वितरण, केक काटने एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नगर मंडल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मोत्सव पूरे नगर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit