Breaking Ticker

ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल रहे उनि भैया लाल गोलिया को सम्मानपूर्वक विदाई


पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड़ ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित


शिवपुरी। पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक सेवाएं देने के उपरांत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उनि भैया लाल गोलिया, उनि स्नेहलता उपाध्याय एवं कार्यवाहक सउनि हरदयाल जोशी को उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी विभाग की रीढ़ रहे हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती दी है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ, स्टेनो, मुख्य लिपिक सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

ईमानदारी और निष्ठा का पर्याय: उनि भैया लाल गोलिया

पुलिस विभाग में अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उनि भैया लाल गोलिया ने ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने बिना किसी दबाव के सत्य और न्याय के मार्ग पर रहते हुए पुलिस की गरिमा को सदैव बनाए रखा। अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना उनके व्यक्तित्व की पहचान रही। उनकी कार्यशैली न केवल विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बल्कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा दी गई यह सम्मानपूर्ण विदाई उनके निष्कलंक सेवाकाल और उत्कृष्ट योगदान की सार्वजनिक स्वीकृति है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit