-राई रोड स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं की हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन
कोलारस। राई रोड स्थित स्टेडियम परिसर में आज विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान बैडमिंटन, कुर्सी दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे, मंडल महामंत्री दीपक जैन, ओ.पी. भार्गव जिला भाजपा सहसंयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेता विपिन खेमरिया, मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत, सोण्टू शिवहरे, धर्मेंद्र यादव विधायक निज सचिव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर विधायक और जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए, जिससे बालक-बालिकाओं का सर्वांगीण विकास संभव हो।
मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार बच्चों के लिए निरंतर खेल व विकास के अवसर उपलब्ध करा रही है। यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता सांसद व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण बीआरसीसी के.पी. जैन ने दिया तथा आभार प्रदर्शन राकेश कुलश्रेष्ठ ने किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, बीईओ राहुल भार्गव, बीआरसी के.पी. जैन, सांदपिनी प्राचार्य राकेश कुलश्रेष्ठ, विवेक महेन्द्रा, संजय पाठक, पी.आर. भगत, प्रदीप अवस्थी, बीएसी गजेन्द्र धाकड़, श्रीनिवास शर्मा, दीपक भागौरिया, श्रीलाल जाटव, अरविंद सगर, बृजेश गोलिया, राकेश, उमेश श्रीवास्तव, रोशनलाल ओझा, गजेन्द्र कुशवाह, विनय रावत, रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा, आरती राजपूत, आकांक्षा कोली, सुखवती धाकड़ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और खेल शिक्षक उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह खेल प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी और समापन दिवस पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह और विपिन खेमरिया ने बैडमिंटन खेलकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।








