Breaking Ticker

विद्याभारती ने शिवपुरी विभाग के 17 विद्यालयों को कोविड 19 के लिए शासन को मुहैया कराया

शिवपुरी। इस समय देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व कोविड 19 (कोरोना वायरस) की महामारी को झेल रहा है इस दौरान भारत में लॉक डाउन चल रहा है तथा इस भीषण विपत्ति में शासन और प्रशासन अपने स्तर पर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं साथ ही विद्याभारती भी शासन को हमेशा इन विपरीत परिस्थितियों में हर सम्भव सहयोग प्रदान करती ही है जिसके चलते वर्तमान में विद्याभारती ने अपने विद्यालयों को शासन को आइसोलेशन के लिए उपलब्ध कराने के लिए कहा है ।

सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के आचार्यों, पूर्व छात्रों की विभिन्न टोलियाँ अपने अपने स्तर पर सेवा के कार्य में लगीं हैं इसी के साथ शिवपुरी विभाग के 17 विद्यालयों को शासन को आवश्यकता पडऩे पर उपलब्ध हो यह भी विद्याभारती के पूर्णकालिक एवं सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्रबंधक श्री ज्ञानसिंह कौरव ने कहा , उन्होंने एडिशनल कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमावत से व्हाट्सएप पर मैसेज के द्वारा यह सूचना प्रदान करते हुए विद्याभारती के द्वारा संचालित सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में 50 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर , सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी में 20 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर पिछोर में 25 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर कोलारस में 7 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर बदरवास में 7 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर नरवर में 4 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर करैरा में 10 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर भौती में 6 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पठार अशोकनगर में 20 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में 8 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर चंदेरी में 20 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर मुंगावली में 10 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर ईसागढ़ में 6 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर प्राणपुर में 4 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर श्योपुर में 12 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर कराहल में 3 कमरे, सरस्वती शिशु मंदिर विजयपुर में 4 कमरे देने की बात कही साथ ही श्री कौरव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में इस भीषण आपदा से निपटने के लिए हम सभी को शासन के लॉक डाउन में सहयोग करना चाहिए इसलिए सभी से आग्रह है कि अपने अपने घर पर ही रहे बाहर नहीं निकले तथा शासन की गाइडलाइंस का पालन करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit