Breaking Ticker

करैरा जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र से मिले ग्रामीण, बताई अपनी समस्याएं


शिवपुरी। करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांसगढ के ग्रामीण बड़ी संख्या में आज करैरा जनपद पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र -जसवंत जाटव से मुलाकात कर गाँव में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने न केवल ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि उनका उचित निराकरण समय सीमा में कराने का आश्वासन दिया, साथ ही तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि जनपद अध्यक्ष श्री जाटव लंबे समय से करैरा की राजनीति में अपने पिता केबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव के साथ सक्रिय हैं इसलिए वह ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति से भलीभांति वाकिफ हैं यही कारण है कि जब उन्हें जनपद अध्यक्ष बनने के बाद गाँव के विकास का मौका मिला है तो वह इसमें कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते और वह अपने इस कार्य में जुट भी गए हैं। उनके द्वारा न केवल कार्यालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जा रहा है, बल्कि गाँव में लगातार दौरे कर वह यथास्थिति से वाकिफ भी हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit