शिवपुरी से कामाख्या देवी के लिए 275 यात्री हुए रवाना
शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। यह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत बुजुर्गों को कामाख्या देवी यात्रा के लिए गुरुवार को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से 275 यात्रियों को लेने पहुंची तो भाजपाईयों ने ट्रेन का स्वागत किया। तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के लिए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, रोजगार और कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, नगर महामंत्री रीतेश जैन, महामंत्री गिर्राज शर्मा, केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निज सचिव राजेन्द्र शिवहरे और कप्तान यादव, सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह बैश और
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, सौरभ गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे। इस दौरान यहां से यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाककर इस विशेष ट्रेन को रवाना किया गया। तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष से ऊपर लोगों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है। इससे पहले भी यह योजना भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही थी। लेकिन बीच में इस योजना को रोक दिया गया था। एक बार फिर इसे मध्य प्रदेश सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया है। जिसके चलते शिवराज सरकार के कार्यकाल में पहली बार तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या देवी जाने के लिए विशेष ट्रेन शिवपुरी पहुंची। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र विरथरे ने कहा कि तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभ की थी जो बीच में कांग्रेस की सरकार आते ही रोक दी गई थी। जैसे ही भाजपा की सरकार आई फिर से तीर्थ यात्रा ट्रेन को प्रारंभ कर दिया जिसमें शिवपुरी जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के बुजुर्ग इस तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभ ले सकेंगे। शिवपुरी से निकले 275 यात्रियों के सहयोग और सुरक्षा की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए तीन पुरुष पुलिसकर्मी सहित दो महिला पुलिसकर्मी का एक दल साथ में रवाना हुआ है वहीं पांच अनुरक्षक और एक सुपरवाइजर भी इन 275 यात्रियों की देखरेख के लिए कामाख्या के लिए रवाना हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी के 275 यात्रियों के बीच एक डॉक्टर को भी इस ट्रेन के साथ शिवपुरी से रवाना किया गया है। इसी दौरान शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने यात्रा करने वाले यात्रियों मिलने वाले खाने के पेकिटों की भी जांच की और आगामी समय में कम चिकनाई वाले भोजन और नास्ते के प्रयोग की बात मौजूद अधिकारियों के बीच रखी।









