केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। कोरोना वायरस के संक्रमण से जहां पूरे देश में बंद घोषित है जिसके चलते सभी लोग अपने-अपने घरों में बैठे हुए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन हम सभी की सुरक्षा के दिन रात काम में जुटी हुई है। जहां पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्ती का रूप दिखाई पड़ता है, वहीं
पुलिस आज विपदा की घड़ी में जरूरतमंद और निराश्रितों के लिए मददगार बनकर मानवता की मिशान पेश कर रही है। इसी तरह का वाक्या भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली खोड़ चौकी के प्रभारी रणवीर सिंह चौहान का देखने को मिल रहा है। श्री चौहान अपने पुलिस बल और समाजसेवियों की मदद से लगातार जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री से लेकर आवश्यक सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव हेतु सावधानियां रखने का हिदायत भी दे रहे हैं। इसके अलावा गांव को सेनेटाइजर भी कराया गया।

जो लोग लॉकडाउन का उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें चौकी प्रभारी द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि यदि आप लोग अनावश्यक बाहर घूमेंगे तो आपके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसलिए आप घर रहकर इस विषय परिस्थिति में खुद को और अपने परिवार का सुरक्षित करें। गांव के मुख्य मार्गों पर जागरुकता संबंधी बैनर भी लगाए गए हैं। इस दौरान खोड पीएचसी प्रभारी डॉ नितिन गुप्ता, एसआई आकाश रूशिया, एचसीएम जगदीश जाट, आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक नवनीत जाट, आरक्षक सुखबीर जाट, आरक्षक संजय धाकड़ आदि पुलिस बल इस विकट परिस्थति में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।