करैरा। हाथरस जुझाई स्थित एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी के कारण जलकर खाक हो गई। हाथरस निवासी मोती लाल लोधी पिता कल्लू लोधी के खेत में बीते रोज अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। खेत में आग की लपटें देख आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों व मजदूरों ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद फसल जलने से भारी नुकसान हो गया। आसपास खेतों पर काम करने वाले किसानों ने बताया कि मोतीलाल के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन निकली हुई है, लाइन से चिंगारी खेत पर गिरी, इस चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते पक कर खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। कांग्रेस नेता मान सिंह फौजी ने मौके पर पहुंच कर सम्बन्धित अधिकारी पटवारी व तहसीलदार को इसकी सूचना दी और हर संभव मदद के लिए कहा साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







