शिवपुरी। शहर के सेंट जॉन पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को विद्यार्थियों सहित आर्किलॉजिकल म्यूजिय़म ले जाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य रामलखन धाकड़ द्वारा सभी शिक्षकों को माला श्रीफल और पैन देकर सम्मानित किया गया साथ ही प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया प्राचार्य द्वारा कहा गया कि आप सभी के सहयोग से ही हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं की इतनी संख्या में बच्चों का भविष्य हमारे हाथ में है साथ ही बच्चों के माता पिता इतनी मेहनत से पैसे जमा कर के इन बच्चों को हमारे हवाले करते है ये हम सबकी जिम्मेदारी है की हम इन बच्चों को पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाए आप सभी शिक्षकों का समय समय पर बहुत सहयोग मिलता रहा है और उम्मीद है कि आगे भी मिलता रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्पीच देते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में भी बताया इसके अलावा विद्यार्थियों के भविष्य में काम आने वाली चीजों पर भी चर्चा की साथ ही सभी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार की कहानी कविता प्रेरक भाषण आदि दिए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम लखन धाकड़, मैडम श्रीमती सोनम धाकड़ सहित सभी सेंट जॉन पब्लिक स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
शिक्षक दिवस पर विद्याथियों के साथ आर्किलॉजिकल म्यूजियम पहुंचे सेंट जॉन पब्लिक स्कूल के शिक्षक
0
7:50 pm

Tags