शिवपुरी। बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे अचानक से केटीएम बिल्डिंग के सामने, ग्वालियर वायपास रोड स्थित कॉलोनी में करीब 3 फिट का मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ पर कॉलोनीवासियों की नजर पड़ गई इसके बाद इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जहां से माधव नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जब तक कॉलोनीवासी उक्त मगरमच्छ पर नजर बनाए रखे हुए थे। रेस्क्यू दल ने तुरंत अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए उक्त मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और अपने वाहन में डालकर ले गए। रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि में उक्त मगरमच्छ को सैलिंग क्लब में सुरक्षित छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में कपिल शर्मा, पीपीएस चौहान सहित फिरोज खान शामिल रहे जिनका कॉलोनवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉलोनीवासियों की मानें तो उक्त मगरमच्छ काफी लंबे समय से कॉलोनी के आसपास देखा जा रहा था, लेकिन वह कुछ ही समय में गायब हो जाता था जिसके कारण रेस्क्यू टीम को इसी सूचना नहीं दे पा रहे थे।
नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा
0
8:35 pm

Tags