Breaking Ticker

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाने जिलाध्यक्ष चौहान से शिवपुरी के वर्तमान हालात

जूम एप के माध्यम से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
शिवपुरी। कोविड-19 के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस आपदा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी जिलों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती पूनम महाजन द्वारा जूम एप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पांडेय सहित सभी जिलों के युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों से वर्तमान हालात में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की गई।
खासबात यह रही कि उनके द्वारा सबसे पहले ग्वालियर अंचल में शिवपुरी जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान से शिवपुरी के हालातों को जाना। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती महाजन को श्री चौहान ने जिलेभर में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं के द्वारा रक्तदान किया गया, भोजन, मास्क और सेनेटाइजर का स्वेच्छा से सभी मंडलों में यथासंभव वितरण किया जा रहा है। साथ ही सेल्समैनों से चर्चा कर सभी लोगों को समय पर राशन मिलना सुनिश्चित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने कहा कि आप सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री सहायता कोष, मुख्यमंत्री सहायता कोष और मोदी किचिन में युवाओं का भरपूर सहयोग प्रदान होना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर बधाई दी और युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit