Breaking Ticker

समय किसी के लिए नहीं रुकता, सदुपयोग करने वाला ही जीवन में आगे बढ़ता है: सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर

केदार सिंह गोलिया, 7999366077


शिवपुरी। समय ईश्वर की ओर से हर व्यक्ति को दिया गया सबसे अनमोल अवसर है। जीवन में अच्छा समय और अवसर सभी को मिलता है, लेकिन उस अवसर का सदुपयोग कौन करता है, यही व्यक्ति के भविष्य और जीवन की दिशा तय करता है। यदि व्यक्ति अपने समय का सही उपयोग करते हुए न्यायसंगत, उचित और सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देता है तो वह जीवन में सुख, संतोष और मंगल की ओर आगे बढ़ता है। वहीं क्षणिक सुखों के पीछे भागकर यदि व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय को गंवा देता है तो बाद में उसे इसके स्थायी दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

यह प्रेरक विचार जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आफीसर सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त किए। उन्होंने समय के महत्व को समझाते हुए कहा कि समय किसी के लिए रुकता नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पास मौजूद घड़ी लगातार चलती रहती है। वह न किसी का इंतजार करती है और न ही किसी के कहने पर रुकती है। 60 सेकंड मिलकर एक मिनट, 60 मिनट मिलकर एक घंटा और 24 घंटे मिलकर एक दिन बनाते हैं। इसी तरह जीवन का प्रत्येक क्षण लगातार बीतता रहता है। उन्होंने कहा कि यदि हम घड़ी से कहें कि कुछ देर रुक जाओ, तो वह नहीं रुकेगी। ठीक इसी प्रकार समय भी किसी का इंतजार नहीं करता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वर्तमान समय को समझना चाहिए और उसका सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए।

श्री गुर्जर ने कहा कि समय को बर्बाद करने वाला व्यक्ति अंतत: स्वयं अपने जीवन के अवसरों को बर्बाद करता है। इसलिए जीवन में आगे बढऩे के लिए व्यक्ति को ऐसे कार्य करने चाहिए जो न्यायसंगत, उचित और समाज के लिए हितकारी हों। अपने संकल्प और लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ते हुए समय का सदुपयोग करना ही सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि जीवन में मिलने वाला प्रत्येक अवसर महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति समय की कीमत समझता है, वह छोटे-छोटे अवसरों को भी अपनी सफलता की सीढ़ी बना सकता है। इसलिए बीते हुए समय पर पछताने के बजाय वर्तमान समय का सदुपयोग कर भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। समय का सम्मान करें, अवसर को पहचानें और हर क्षण को सार्थक बनाएं-यही सफल एवं सुखी जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीख है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit