Breaking Ticker

सभी विद्यालयों में बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन: सीईओ गुर्जर

झिरी शासकीय एकीकृत विद्यालय का निरीक्षण कर सीईओ ने स्वयं चखा मध्यान्ह भोजन, रसोई की स्वच्छता की सराहना


शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के पालन में शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी आफीसर सिंह गुर्जर ने झिरी स्थित शासकीय एकीकृत विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन तथा रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीईओ गुर्जर ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को स्वयं भोजन चखकर परखा। उन्होंने भोजन को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बताते हुए रसोईघर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने भोजन तैयार करने वाले समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को निर्धारित मापदंड के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इस दौरान सीईओ गुर्जर ने संबंधित समूहों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बच्चों को लगातार गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना शासन की जिम्मेदारी के साथ हमारा कर्तव्य भी है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit