Breaking Ticker

एसपीएस द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन क्लासेस पर अभिभावकों ने जताई खुशी

शिवपुरी। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है इसी कारण शैक्षणिक संस्थाएं भी बंद हो गई हैं जिसका असर सीधे-सीधे बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर पड़ रहा है। वर्तमान हालातों को देखते हुए अप्रैल माह के शुरूआत से शिवपुरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक ठाकुर द्वारा ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ की गईं। तब लेकर ऑनलाइन क्लासेस लगातार जारी हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा उठाए गए इस नए कदम को लेकर अभिभावकों का फीडबैक लिया जा रहा है। इसके बाद पता चला कि अभिभावक स्कूल द्वारा उठाए गए इस कदम से खुश हैं। अभिभावकों का कहना है कि अभी तक बच्चे घर पर रहकर मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ गेम खेलने में कर रहे थे जिसे लेकर हम काफी चिंतित थे, पर स्कूल प्रबंधन की तरफ से ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने से बच्चे उसी मोबाइल का इस्तेमाल अब पढऩे के लिए कर रहे हैं। स्कूल संचालक अशोक ठाकुर और प्रिंसिपल श्रीमती कीर्ति गाला का कहना था कि वह बोर्ड क्लासेस की पढ़ाई को लेकर अत्यंत चिंतित थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। स्कूल संचालक अशोक ठाकुर का मानना है कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अध्यापक और विद्यार्थी स्कूल नहीं आ सकते, पर आज के इस नवीन युग में अध्यापक विद्यार्थी को घर बैठे ऑनलाइन तो पढ़ा सकते हैं तभी से उन्होंने ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के बारे में सोच लिया। अभिभावकों का यह मानना है कि स्कूल द्वारा उठाया गया यह कदम अति सराहनीय है।

जानें अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं
  • शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए बच्चों को पढ़ाने का कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा अति सराहनीय है एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुए बहुत ही अच्छा फैसला लिया गया है इसके लिए हम पालक बहुत आभारी हैं हम आप का धन्यवाद करते हैं।
  • अरुण यादव

  • शिवपुरी पब्लिक स्कूल के द्वारा जूम ऐप के जरिए हमारे बच्चों को पढ़ाने का कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा  है। यह स्कूल का बहुत अच्छा फैसला है। शिवपुरी पब्लिक स्कूल की तरफ से शिवपुरी में लिया गया यह ऑनलाइन क्लासेस का कदम बहुत ही सराहनीय है। पहली बार शिवपुरी में ऑनलाइन क्लासेस शिवपुरी पब्लिक स्कूल की तरफ से शुरू की गई है मैं इसके लिए स्कूल प्रबंधन का बहुत ही आभारी हूं।
  • मुकेश धाकड़

  • शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने यह ऑनलाइन क्लास का फैसला बहुत अच्छा लिया है कोविड 19 के कारण बच्चो की पढाई डिस्टर्ब हो रही थी लेकिन अब बच्चों की पढ़ाई घर में हो रही हैं यह फैसला लेने के लिए में आपका धन्यवाद करना चाहती हूं।
  • विमलेश जैन        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit