Breaking Ticker

गांधी जयंती पर नगरपालिका शिवपुरी ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

माधव चौक और कोर्ट रोड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान


शिवपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान एवं 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख माधव चौक चौराहा एवं कोर्ट रोड क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पार्षद सुधीर आर्य सहित जनप्रतिनिधियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठौर एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान सड़क, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता को केवल एक दिन की गतिविधि न मानकर इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नगरपालिका द्वारा नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit