Breaking Ticker

सतनवाड़ा कलां में सफाई मित्रों का सम्मान, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ


शिवपुरी। सेवा-संकल्प-अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत शिवपुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सतनवाड़ा कलां स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर भवन में सफाई मित्रों का सम्मान समारोह एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पंचायत के सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके योगदान से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।


जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज सिंह, उपायुक्त विकास एवं नरवर सीईओ ब्रह्मेन्द्र गुप्ता तथा जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन, ईई आरईएस सत्येन्द्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहीं।

स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी की अपील

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की और नागरिकों से स्वच्छता अभियानों में निरंतर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit