Breaking Ticker

चंदनपुरा में प्राकृतिक खेती के बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण


शिवपुरी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विकासखंड शिवपुरी के ग्राम चंदनपुरा में स्थापित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का 1 अक्टूबर को परियोजना संचालक आत्मा मुनेश कुमार शाक्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के तहत तैयार किए जाने वाले जीवामृत की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली और मौके पर जीवामृत तैयार करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान तैयार जीवामृत का टमाटर की फसल में प्रयोग भी किया गया। साथ ही केंद्र में संधारित विभिन्न रजिस्टर एवं पंजियों का अवलोकन कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही प्राकृतिक खेती संबंधी सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी ली गई।

इसके बाद केंद्र के कृषक संचालक गिरराज धाकड़ ने अपने खेत में स्थापित मॉडल प्राकृतिक फार्म का अवलोकन कराया। यहां प्राकृतिक विधि से उत्पादित टमाटर की फसल का निरीक्षण कर प्राकृतिक खेती से फसल उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान कृषक द्वारा प्राकृतिक विधि से उत्पादित कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए जिले में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले साप्ताहिक प्राकृतिक जैविक हाट बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे सुलभ विक्रय केंद्र की भी सराहना की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा रघुवीर सिंह यादव, पूरन सिंह चौहान सहित संबंधित कृषक, अन्य कृषक तथा कृषि सखी रामश्री चंदेल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पादों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit