Breaking Ticker

बसपा अध्यक्ष धनीराम जाटव ने गरीबों में पहुंचकर बांटा राशन

शिवपुरी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायाबती एवं प्रदेशाध्यक्ष इंजी.  रमाकांत पिप्पल द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बसपा जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि जरूरतमंद कमजोर लोगों को पार्टी द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरण करें और इससे जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को अवगत कराएं। इसी क्रम में विगत दिवस शिवपुरी के बसपा जिलाध्यक्ष धनीराम द्वारा पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए गरीब और मजदूरों के बीच में पहुंचकर स्वयं की ओर से पॉच किलो आटे का कट्टा, चावल, तेल, शक्कर, साबुन, चाय का पैकेट, हल्दी आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री जाटव ने बताया कि जब लॉकडाउन रहेगा तब तक हमारे द्वारा जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit